श्रीकृष्णा आयुष यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बलदेव कुमार व उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, उत्तराखंड के कुलपति डॉ. सुनील जोशी ने दोनों विश्वविद्यालयों के बीच एकेडमिक व शोध सहभागिता बढ़ाने के लिए एमओयू साइन किया।
डॉ. बलदेव कुमार ने बताया की दोनों विश्वविद्यालयों के बीच बीच असाध्य रोगों के आयुर्वेदिक उपचार के लिए संयुक्त शोध प्रोजेक्ट शुुरू किए जाएंगे। उत्तराखंड जैव विविधता से भरा प्रदेश है व औषधीय पौधों का बहुत बड़ा उत्पादक केंद्र है। इस एमओयू के माध्यम से आयुष विश्वविद्यालय को दुर्लभ मेडिसिन प्लांट शोध के लिए मिल पाएंगे। उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सुनील जोशी ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय के साथ उच्च वातावरण में उगने वाले औषधीय पौधों के संरक्षण व शोध को बढ़ावा मिलेगा।
दोनों विश्वविद्यालय आयुर्वेद शोध के लिए मिलकर काम करेंगे। आयुष यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. आशीष मेहता ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षक संयुक्त शोध के माध्यम से आयुर्वेदिक औषधियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रमाणिक करने का काम करेंगे। इस अवसर पर डॉ. सुरेश चौबे और डॉ. दीपक सेमवाल मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hPjsNy