जन संघर्ष मंच हरियाणा ने रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में नए बस स्टैंड से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाल रोष जताया। साथ ही पीएम व सीएम के नाम मांगों का ज्ञापन सीटीएम को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों को मंच की महासचिव सुदेश ने कहा सरकार की जनविरोधी व व्यापारिक घरानों को लाभ पहुंचाने की नीतियों के कारण देश में करोड़ों लोगों की रोजी रोटी कमाने के लाले पड़ गए हैं। बेरोजगारी व महंगाई से से पहले ही जनता बेहाल है। ऊपर से रसोई गैस के दामों में तेल कंपनियों को लगातार बढ़ोत्तरी करने की छूट दी जा रही है, और टैक्स बढ़ाए जा रहे हैं। सरकार ने 100 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा जन विरोधी काम किया है। जिला सचिव चंद्ररेखा व उपाध्यक्ष उषा कुमारी ने कहा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए जाने के प्रचार के लिए केंद्र सरकार ने बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर बेतहाशा खर्च किया था और दावा किया था कि इससे महिलाओं को खाना पकाने के दौरान धुएं की समस्या से मुक्ति मिलेगी और महिलाओं का सशक्तिकरण होगा, लेकिन सरकार रसोई गैस को महंगी करके यह साबित कर रही है कि वह सशक्तिकरण तो कर रही है परंतु महिलाओं का नहीं बल्कि अपने चेहते उद्योगपतियों का।
सरकार से रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। सस्ती दरों पर 250 रुपए प्रति रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए। मौके पर सोमनाथ, मेवाराम, सतीश, ईश्वर सिंह, कोमल, मनदीप, पूजा, वंदना, मनजीत, कुलबीर कौर, मीना, अंजलि, सपना, बंदना तायल, विमला, सुमन सुभाष, बंटी, पंकज, अनु सुभाष, सुमन, जसपाल कौर समेत अन्य मंच सदस्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38mkoG4