एसपी हिमांशु गर्ग ने जिले में अपराध पर नकेल कसने को लेकर पुलिस लाइन में जिला के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की मीटिंग ली। इसमें जिला के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी और एंटी नारकोटिक सेल प्रभारियों समेत चौकी प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
एसपी गर्ग ने कहा लड़ाई-झगड़े के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस मामलों का तुरंत संज्ञान ले। संबंधित राजपत्रित अधिकारी उस मामले में की जा रही कार्रवाई बारे रोजाना रिपोर्ट लेना सुनिश्चित करें। महिलाओं के खिलाफ अपराधों का भी तुरंत संज्ञान लिया जाए।
अपराधियों की रिकॉर्ड किया जाए तैयार
एसपी गर्ग ने कहा अपराधिक प्रवृति के लोगों की हिस्ट्रीशीट तैयार की जाए, और समय समय पर उनकी चेकिंग की जाए। अपराधिक प्रवृति के लोगों के असला लाइसेंस निलंबित करवाए जाएं। असला लाइसेंस रिन्यूवल की वेरिफिकेशन करते समय उसके द्वारा खरीद किए गए बारुद व गोली सिक्का की भी जांच की जाए। वेरिफिकेशन के समय अगर किसी का गोली सिक्का कम पाया जाता है, और उस बारे उचित कारण नहीं बताता तो उसका लाइसेंस कैंसिल करने की सिफारिश की जाए।
जिला में किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दें, अपराधिक प्रवृति के लोगों की ज्यादा से ज्यादा जमानतें रद्द करवाएं। किसी भी थाना में कोई भी वेरिफिकेशन एक सप्ताह से ज्यादा लम्बित न रहे। ड्यूटी में लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। नशे पर नकेल कसकर रखें।
मौके पर डीएसपी रविंद्र तोमर, डीएसपी गुरमेल सिंह, डीएसपी आत्माराम पुनिया, डीएसपी राजकुमार वालिया, डीएसपी ममता, डीएसपी भारत भूषण और डीएसपी हेड क्वार्टर सुभाषचंद सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39cotvB