अधिकारी बोल- कल स्वागत करेंगे, मेयर बोले- आज ही चलेंगे निगम कार्यालय - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 7 January 2021

अधिकारी बोल- कल स्वागत करेंगे, मेयर बोले- आज ही चलेंगे निगम कार्यालय

नगर निगम सरकार के विधिपूर्वक शपथ ग्रहण के तत्काल प्रभाव से शहर की सरकार हरकत में आ गई है। शपथ ग्रहण के तत्काल बाद मेयर से लेकर पार्षद बोले आज ही निगम कार्यालय जाना है, प्रशासनिक अधिकारी बोले निगम में कल स्वागत करेंगे, लेकिन जन प्रतिनिधि नहीं माने, जिसके बाद निगम अधिकारियों ने कुर्सियों का इंतजाम कर बैठक करवाई।

इस अनौपचारिक बैठक में भी वार्ड पार्षद अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए नजर आए। वार्ड पार्षदों, मेयर एवं निगम के उच्च अधिकारी सहित जोन अधिकारियों को मिलकर एक खास ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें वार्ड प्रतिनिधि शिकायत डालेंगे और अधिकारियों को शिकायत समाधान कर उसकी रिपोर्ट वहीं करनी होगी। जिससे जन प्रतिनिधि के साथ निगम उच्च अधिकारियों को कार्य व्यवस्था की रिपोर्ट मिल सकें। इस बीच तय हुआ है कि सोमवार को पहली औपचारिक बैठक होगी, जिसमें वार्ड पार्षद अपने काम लेकर आएंगे।

छह साल से प्यासे हैं
निगम की सरकार शपथ ग्रहण के साथ ही अपने पुराने रंग में नजर आई। मेयर निखिल ने कहा कि एक बैठक तो निगम कार्यालय में होनी चाहिए, आयुक्त बोले आज शपथ ग्रहण की है, कल अलग से स्वागत करते हैं, पार्षद लक्ष्मीनारायण बोले छह साल से इंतजार कर रहे हैं अब और कितना इंतजार करवाओगे। वार्ड नौ से पार्षद राजीव सरोहा ने भी निगम में बैठक की बात कही। जिसके बाद आयुक्त ने बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। करीब आधे घंटे बाद निगम कार्यालय पहुंचकर 19 वार्ड पार्षदों ने बैठक की। जिसमें मेयर ने कहा कि चुनाव हो चुका है अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्यों को गति देनी है। बैठक में निगम आयुक्त जगदीश शर्मा व सहआयुक्त सुभाष चन्द्र भी मौजूद रहे। बैठक में विशेष यही रहा कि इसमें सिर्फ पार्षदों की ही इंट्री रही, पार्षद पति मीटिंग में जगह नहीं बना सकें।

सीधी बात निखिल मदान, मेयर


शपथ के बाद पहली प्राथमिकता किस को देंगे
आधे घंटे की बारिश के बाद लोग चार घंटे तक घरों में लॉकडाउन की तरह बंद हो जाते हैँ, इसलिए सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा।

शहर के बड़े हिस्से में आज भी पेयजल किल्लत है
शहर के हर वार्ड में समुचित रूप से पानी पहुंचे इसके लिए पेयजल लाइन की रिपोर्ट लेकर उस पर काम होगा।

शहर में बढ़ते जाम को लेकर क्या प्लानिंग
शहर में बढ़ते जाम को नियंत्रण के लिए विभिन्न स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग शुरू की जाएगी तथा ट्रैफिक सिग्नल को दुरुस्त करवाया जाएगा

आमजन की शिकायतों की समुचित सुनवाई को लेकर क्या व्यवस्था अपनाई जाएगी
शहरवासियों की समस्याएं सुनने एवं उनके निदान के लिए स्पेशल एप निगम की ओर से तैयार होगी, जिसमें समस्या की इंट्री के बाद उसके निदान की रिपोर्ट भी होगी। इसमें अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nvQljG

ADD











Pages