कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मिलेगी ईसीजी की सुविधा जिससे हार्ट मरीजों को होगा फायदा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 7 January 2021

कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मिलेगी ईसीजी की सुविधा जिससे हार्ट मरीजों को होगा फायदा

सिविल अस्पताल में कालाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में विस्तार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में इमरजेंसी के लिए नई ईसीजी मशीन, ओटी लाइट, लेबर रूम में गद्दे और दूसरी जरूरत की चीजें भेजी हैं।

अस्पताल में सुविधाओं में विस्तार होने का सीधा फायदा क्षेत्र के मरीजों को होगा। गुरुवार को कार्यकारी एसएमओ डॉ. रीटा गोयल ने अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अस्पताल में राष्ट्रीय मानकों के अनुसार मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जानी हैं। अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाना है। इसके लिए बीते वर्ष कायाकल्प टीम ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया था।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम में कुछ खामियां मिली थी। इमरजेंसी वार्ड में रखी ईसीसी मशीन अधिक पुरानी हो चुकी थी, जिससे उससे निकलने वाली रिपोर्ट सही नहीं होती थी। कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत इमरजेंसी वार्ड में अब नई ईसीजी मशीन रखवाई गई है। नई ईसीजी मशीन आधुनिक है। इससे हर्ट के मरीजों को बहुत फायदा होगा। हर्ट के मरीज को ईसीजी के लिए प्राइवेट अस्पताल का रूख नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही अस्पताल के लेबर रूम में भी पुराने गद्दों को हटाकर नए गद्दे रखवा दिए हैं। ओपीडी, अल्ट्रासाउंड और वेटिंग एरिया में मरीजों व उनके परिजनों के लिए नए बेंचों की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर डॉ. पूमन, डॉ. राकेश रोहिल्ला आदि उपस्थित थे।

मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यालय ने ओटी, लेबर रूम, अमरजेंसी, डिस्पेंसरी, ओपीडी के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया है।-डॉ. रीटा गोयल, कार्यकारी एसएमओ, सिविल अस्पताल, गोहाना।

बाॅयोमेडिकल वेस्ट के लिए ट्राॅली डस्टबीन रखवाए
अस्पताल में बाॅयोमेडिकल वेस्ट का निपटान सबसे महत्वपूर्ण होता है। अस्पताल में पहले बाॅयोमेडिकल वेस्ट को गाड़ी तक लेकर जाने के लिए उसे बैग में भरा जाता था। यह प्रक्रिया अधिक सुरक्षित नहीं होती है। कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में अब बाॅयोमेडिकल वेस्ट के लिए नए ट्राॅली डस्टबीन की व्यवस्था की गई है। ट्राली डस्टबीन में वेस्ट को सीधे ही गाड़ी तक आसानी से लेकर जाया जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गोहाना. सिविल अस्पताल में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेती कार्यकारी एसएमओ डॉ. रीटा गोयल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q3T7OL

ADD











Pages