हाईवे पर माहरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल, पीजीआई रेफर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 2 January 2021

हाईवे पर माहरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल, पीजीआई रेफर

रोहतक-पानीपत हाईवे पर माहरा गांव के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से पुठी गांव निवासी बाइक चालक कृष्ण (45) की मौत हो गई। जबकि सवार कृष्ण गामड़ी घायल हो गया। दोनों बाइक पर सवार होकर पुठी जा रहे थे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल कृष्ण गामड़ी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

डॉक्टरों ने घायल कृष्ण का प्राथमिक उपचार कर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सोनू ने बताया कि कृष्ण पुठी मजदूरी का काम करता था। वहीं कृष्ण गामड़ी राज मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को वे दोनों बाइक पर सवार होकर गोहाना में घर की रसोई का सामान खरीदने गए हुए थे। शाम को वापिस गांव लौट रहे थे। बाइक कृष्ण पुठी चला रहा था। रास्ते में माहरा गांव के नजदीक पीछे से तेज गति में आ रहे एक वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर में कृष्ण गामड़ी घायल हो गया, जबकि चालक कृष्ण पुठी की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्ण पुठी के परिवार में दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

नांगल कलां गांव के पास कार की टक्कर से युवक की मौत

नांगल कलां गांव के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की दो महीने बाद शादी होनी थी। पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पावसरा निवासी सुभाष ने बताया कि उसका बड़ा बेटा अरूण (23) कुंडली के एक कोल्ड स्टोर में काम करता था।

अरूण बाइक से ड्यूटी समाप्त कर गांव लौट रहा था। जब वह नांगल कलां गांव के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक के टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल अरूण को सोनीपत के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अरूण को मृत घोषित कर दिया। कुंडली थाना पुलिस ने सुभाष के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसएचओ रवि कुमार ने कहा कि पुलिस जल्द ही कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bike driver killed, one injured, PGI referral due to collision with unknown vehicle near Mahra on highway


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hAjybP

ADD











Pages