जाटूसाना थाना पुलिस ने आपसी विवाद में चाचा सहित उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी के साथ रॉड को भी कब्जा में लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बालधन कलां निवासी नितेश के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बालधन कलां निवासी परमबीर ने शिकायत में कहा था कि 3 नंवबर 2020 की शाम 3 बजे वह और पत्नी सहित उसके बच्चे टूमना गांव के रास्ते पर खेत में सिंचाई कर रहे थे। भतीजा नितेश बोलेरो से से आया। उसके साथ बोलेरो में 6 अन्य लोग भी थे। आरोपी ने उसे सीधे गाड़ी से टक्कर मारी।
टक्कर लगाने के बाद वह गिर गया। इसके बाद नितेश कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। तत्पश्चात वह बचाव के लिए भाग तो उसका भाई भी ट्रैक्टर लेकर आ गया और भागते हुए उसको टक्कर मारी। टक्कर से वह दोबारा गिर गया जिसके बाद राजबीर और उसके साथियों ने उस पर रॉड से वार करते हुए आंखों में घुसे मारे। बचाने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करने के बाद वारदात में आरोपी नितेश को गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hKUVJr