स्टूडेंट‌्स के हाथों से बने सामान की लगाई प्रदर्शनी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday 16 October 2019

स्टूडेंट‌्स के हाथों से बने सामान की लगाई प्रदर्शनी

आर्य गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को वूमेन सेल और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गरीब निवारण दिवस और वर्ल्ड फूड दिवस मनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार मेला लगाया गया। चीफ गेस्ट के रूप में एमडी एक्सेम, पुनर्नवा कंपनी से संजय गुप्ता, दीपिका वियोगी, जेसीआई फोरम आॅफ अम्बाला, उद्योग अध्यक्ष से पूजा पुरी, फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष मोनिका ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्राचार्या डाॅ. अनुपमा आर्य ने थिंक ग्लोबल, इट लोकल का नारा भी दिया। वंशिका, रितिका और काजल ने कुरेशिया से बनाए गए टेबल क्लाॅथ, शिवानी ने बैग, मनजीत ने पेपर बैग, पूजा और गीता ने गुजिया, संदीप और कमल ने आर्गेनिक सब्जियों, नेहा और काजल ने पेपर बैग, निधि शर्मा, प्रीति कुमारी और विभा ने दीए और लैंप्स के स्टाल लगाए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सुमन और डाॅ. अनीता गोदारा की देख-रेख में हुआ। मेले में स्टाफ सदस्यों ने छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा बनाई गई वस्तुओं की खरीदारी की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BiXcaw

ADD











Pages