स्वयंसेवकों को समाज सेवा करने के लिए किया प्रेरित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 7 January 2020

स्वयंसेवकों को समाज सेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्वयंसेविकाओं को ऑनलाइन पेमेंट व फॉर्म भरने के बारे में बताया

बादली के कन्या विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयं सेविकाओं ने स्कूल प्रांगण की साफ-सफाई की, पौधों में पानी दिया। इसके अलावा स्वयं सेविकाओं को अध्यापिकाओं और विशेषज्ञों द्वारा अनेक प्रकार की जानकारियां भी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी रेणु की देखरेख में सभी स्वयंसेवकों ने विद्यालय की छतों की साफ-सफाई की। सभी ने प्लास्टिक पाॅलीथिन का प्रयोग न करने के लिए एक जागरूकता रैली भी निकाली। हेमलता ने लड़कियों को शिक्षा का महत्व बताया। पूजा नांदल मनोवैज्ञानिक ने स्वयं सेविकाओं को युवावस्था की तरफ बढ़ते समय आने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया और उनका समाधान बताया। उन्होंने दिमाग की एक्सरसाइज करवाई तथा एक्सरसाइज प्रतिदिन करने की सलाह दी।

बेटी बचाअाे बेटी-पढ़ाअाे कार्यक्रम की दी जानकारी

अध्यापिका किरण हुड्डा ने ऑनलाइन पेमेंट तथा ऑनलाइन फॉर्म भरना स्वयं सेविकाओं को सिखाया। छठे दिन शिविर में उपस्थित अतिथि ऋषि ने सभी को कानून के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी को नागरिक अधिकार प्रदान किए हैं। साथ ही आरटीआई व आरटीई के बारे में भी स्वयं सेविकाओं को बताया। संस्कृत की अध्यापिका सुषमा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी स्वयं सेविकाओं को दी। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में बताया।

बादली में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में स्वयंसेविकाओं ने स्कूल की सफाई कर पौधों में पानी दिया

बादली विद्यालय में स्वयंसेविकाओं को ऑनलाइन फार्म भरने व बैंकिंग की जानकारी देतीं प्राध्यापिका।

बहु गांव में समाजसेवा और योग की दी सीख

भास्कर न्यूज | साल्हावास

बहु गांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेविकाओं को योग की शिक्षा िमली। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने कहा कि एनएसएस शिविर में स्वयंसेविकाएं अनुशासन और टीम भावना के साथ समाज सेवा करें। रिंकी देवी ने स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता का महत्व बताकर श्रमदान की उपयोगिता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्य को मेहनत व निष्ठा से करना चाहिए। रिंकी देवी ने स्वयंसेविकाओं को योगाभ्यास भी कराया। इस दौरान बोरी दौड़, नींबू दौड़, बाधा दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुई। इसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

स्वयंसेविकाओं ने समाज को जागरूक करने के लिए बेटी-बचाओ-बेटी-पढ़ाओ व स्वच्छता रैली निकाली। एसआई रोहताश कुमार ने स्वयंसेविकाओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dulhera News - haryana news volunteers motivated to do social service
Dulhera News - haryana news volunteers motivated to do social service
Dulhera News - haryana news volunteers motivated to do social service


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QwpqGU

ADD











Pages