पांच दिवसीय जीवन काैशल कार्यक्रम का समापन
50 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिए
इसी के साथ पांच दिवसीय जीवन विकास कौशल कार्यक्रम का समापन भी हो गया। कैंप के समापन पर प्राध्यापक रणजीत सिंह, यशपाल दलाल ने विद्यार्थियों से फीडबैक लिया और संपूर्ण पांच दिवसीय क्रियाकलापों की रचनात्मक उपयोगिता के बारे में उनसे जाना। उन क्रियाकलापों के उपयोगी होने के बारे में विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया। इतिहास प्रवक्ता यशपाल दलाल ने और कैंप के इंचार्ज ने संपूर्ण कोर्स के विभिन्न गतिविधियों व उनकी उपयोगिताओं के बारे में अवगत कराया। विद्यार्थियों को बताया कि पांच दिवसीय शिविर में कराए गए कोर्स उनके लिए विभिन्न प्रकार से रोजगार और स्वरोजगार की ओर उन्मुख करने का काम करेगे। स्कूल के 50 विद्यार्थियों को इस स्किल कोर्स के सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। बच्चों की हौसला अफजाई के लिए मंच पर विजय गुलिया पूर्व सरपंच एवं बादली स्पोर्टस सोसाईटी बादली, एसएमसी सदस्य महेंद्र गुलिया खेल समिति के उपप्रधान, मुकेश कुमार, कुमारी प्रिया, प्रिंसिपल रंजीत कादयान, जीवन, रेखा अन्य स्टाफ सदस्य व कस्बे के मौजीज लोग मौजूद रहें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Hjpie