मिर्गी रोग से पीड़ित युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 February 2020

मिर्गी रोग से पीड़ित युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या


गांव जमालपुर में बीमारी से तंग आकर एक युवक ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर भिवानी सिविल अस्पताल में शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

गांव जमालपुर निवासी 22 वर्षीय मोहन मिर्गी के रोग से पीड़ित था। उसे अकसर मिर्गी के दौरे आते थे। इससे वह काफी परेशान रहता था। शनिवार को परिवार के सदस्यों को मोहन का शव घर पर ही फांसी के फंदे से लटका मिला। परिवार के सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। मृतक के पिता करनैल ने बताया कि उसके 22 वर्षीय पुत्र मोहन को काफी दिनों से मिर्गी के दौरे आते थे जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

इसी के चलते उसने फांसी कर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिवानी सिविल अस्पताल लेकर गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Rg6TA

ADD











Pages