शहर से कार व मोहनपुर में घर के बाहर खड़ी गाड़ी चाेरी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 February 2020

शहर से कार व मोहनपुर में घर के बाहर खड़ी गाड़ी चाेरी


जिले में वाहन चोरियों की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर शहर की साउथ सिटी कॉलोनी से कार के अलावा बावल के गांव मोहनपुर से घर के बाहर खड़ी बोलेरो को चुरा ले गए। शिकायत मिलने के बाद मॉडल टाउन व बावल पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

शहर की साउथ सिटी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी कार को घर के बाहर खड़ा किया था। रात काे चोर कार को चुरा ले गए। अगली सुबह जब कार गायब मिली तो चोरी का पता चला। शिकायत के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

चोरी की दूसरी घटना बावल क्षेत्र के गांव मोहनपुर में हुई जहां से चोर घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी को चुरा ले गए। शिकायत में सतदेव ने बताया कि उसके रिश्तेदार अलवर के दोसोद निवासी धर्मेंद्र की गाड़ी उसके घर के बाहर खड़ी थी। शुक्रवार रात को चोर उसे चुरा ले और सुबह जब गाड़ी गायब मिली तो इसकी शिकायत पुलिस काे दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2um1I86

ADD











Pages