डेरा सलीमपुर में 73 युवाओं ने किया रक्तदान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 22 February 2020

डेरा सलीमपुर में 73 युवाओं ने किया रक्तदान


बराड़ा | प्रयास संस्था की ओर से गांव डेरा सलीमपुर में रक्तदान कैंप लगाया गया। यह कैंप गुरुनानक देव जी के 550वां साला प्रकाश पर्व को समर्पित था। मुख्यातिथि के तौर पर गांव डेरा सलीमपुर के पूर्व सरपंच सतपाल सिंह ने शिरकत की तो प्रयास वरिष्ठ सदस्य जंगबीर राणा ने अध्यक्षता की। कैंप में 73 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। राजू राणा ने 15वीं बार, राजदीप ने 13वीं बार, कुलविंदर सिंह ने 12वीं बार, लालचंद ने 8वीं, प्रदीप कुमार, रोहित कुमार, सुशील ने 6वीं बार, गुरदीप सिंह व हंसराज ने चौथी बार तो हरजीत सिंह ने तीसरी बार रक्तदान किया। जंगबीर राणा ने बताया कि संस्था की ओर से फरवरी में यह सातवां रक्तदान शिविर है। इस मौके पर चंचल सिंह, एडवोकेट संदीप सैनी, केएल सैनी, सतीश गर्ग, रजनीश मेहता, सतनाम सिंह पांडु, कमलप्रीत सिंह, जय कुमार, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह, सन्नी राणा, गौरव, राजू राणा, धर्मपाल, संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, जसबीर सिंह मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barara News - haryana news 73 youth donated blood in dera salimpur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wzwmeR

ADD











Pages