रेलवे स्टेशनों पर दूध, दही व दूध से बने पदार्थों का स्वाद ले सकेंगे यात्री - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 23 February 2020

रेलवे स्टेशनों पर दूध, दही व दूध से बने पदार्थों का स्वाद ले सकेंगे यात्री


बीकानेर डिविजन के 25 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर रेलयात्री दूध और उससे बने उत्पादों का स्वाद चख सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों के खानपान को बेहतर बनाने के लिए दूध और अन्य खाद्य पदार्थ पर जोर दिया है। इसके लिए बीकानेर मंडल के प्रथम चरण में 25 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर स्टाॅल लगेंगे। स्टाॅल के आवंटन के लिए रेलवे प्रशासन टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में लगा है। इसके अलावा मंडल के छोटे रेलवे स्टेशनों पर मिल्क स्टाॅल देने की तैयारी चल रही है। रेल सफर में खानपान के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे स्टेशन पर यात्री दूध का स्वाद ले सकेंगे। मंडल के स्टेशनों पर दूध दही आदि की बिक्री होगी। दूध से निर्मित मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थ स्टाॅल से लिए जा सकेंगे। विभाग की मानें तो रेलवे चाय, कॉफी और अन्य खाद्य वस्तुओं के अलावा दूध से बने उत्पाद बेचेगा। इसके लिए रेलवे ने 25 रेलवे स्टेशनों का चयन किया है। मंडल के तमाम प्रमुख स्टेशनों पर भी स्टॉल खोले जाएंगे। सूत्रों की मानें तो स्टाॅल पर दूध दही मक्खन, फ्लेवर्ड मिल्क समेत अन्य आइटम रखे जाएंगे। यात्री अपने पसंद के अनुसार इन उत्पादों को खरीद सकेंगे।

रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर महीने में 10 दिन रहता है खराब, यात्री परेशान

हिसार | रेलवे स्टेशन पर लगी स्वचलित सीढ़ियां (एस्केलेटर) माह में 10 दिन खराब रहती है। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों में रेलवे के अधिकारियों के प्रति आक्रोश है। दैनिक रेल यात्री संघ से जुड़े सुशील कुमार, मनोज, विकास के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ियां लगाई गई थी मगर तकनीकी खराबी के चलते माह में कम से कम 10 दिन स्वचलित सीढ़ियां खराब रहती हैं। इसके कारण यात्रियों को पैदल अन्य सीढ़ियों से जाने को मजबूर होना पड़ता है। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही है जबकि उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने भी निरीक्षण के दौरान स्वचलित सीढ़ियों को सही कराने के निर्देश दिए थे। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

प्रथम चरण में यहां स्टॉल के लिए होगी टेंडर की प्रक्रिया


रेलवे दही और दूध से बने उत्पादनों के लिए जिन रेलवे स्टेशनों को चयन किया, इनमें बीकानेर के अलावा सिरसा, भिवानी, हिसार, हांसी, चूरू, बामला, सिवानी के अलावा अन्य कई स्टेशन शामिल हैं। इन स्टाॅलों के लिए जल्द टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रमुख स्टेशन पर स्टॉल लगाने की चल रही तैयारी

रेल सफर से पूर्व यात्री मिल्क से बने उत्पादों का स्वाद ले सकेंगे। इसके लिए मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्टाॅल लगाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। - अभय शर्मा, सीपीआरओ, बीकानेर डिविजन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37MfxKM

ADD











Pages