केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बच्चों में परीक्षा तनाव दूर करने और हंसी-खुशी लाने के लिए को व कार्टून का सहारा लिया है। बच्चों द्वारा सोशल मीडिया का यूज अधिक करने के कारण बोर्ड ने भी इसका प्रयोग किया है।
बच्चों का तनाव दूर करने के लिए फेसबुक, ट्विटर व अन्य साइट्स का प्रयोग कर बोर्ड ने नए नए मीम्स बनाए हैं। बोर्ड के अनुसार इन मीम्स और कार्टून को देखकर बच्चे आनंद ले रहे हैं। सीबीएसई की परीक्षाओं की शुरुआत 15 फरवरी से वोकेशनल विषयों के पेपरों के साथ हो चुकी है। वहीं सबजेक्टिव पेपर 24 फरवरी से शुरू हो रहे है। बोर्ड ने इससे पहले ही इन मीम्स, कार्टून व एनिमेशन तैयार कर इसकी तैयारी शुरू कर दी थी जिससे परीक्षा शुरू होने पर बच्चों को तनाव ना हो। पहली परीक्षा से ही बोर्ड ने इन मीम्स को ट्विटर पर डालना शुरू कर दिया था। प्रतिदिन मीम्स डाले जा रहे हैं। बोर्ड ने सौ से अधिक मीम्स तैयार किये है। रविवार को बोर्ड ने जो मीम्स डाले उसमें बी आन टाइम का मैसेज दिया गया। जिसमें कोई देर से उठा, कोई रिविजन में लगा तो कोई भूल ही गया के साथ कोई कूल है बड़ा का मीम्स बच्चों को खूब हंसा रहा है। वहीं शुक्रवार को डाले गए मीम्स में सीबीएसई हमको बिन बताए ये तूने कब कर लिया जैसे मीम्स डाला गया है। इस तरह से बोर्ड बच्चों के तनाव को दूर करने के साथ-साथ उन्हें एक खेल-खेल में एक संदेश भी दे रहा है। बोर्ड ने लगातार पूछे जाने वाले सवाल, तनाव को दूर करने की तकनीक को एनिमेशन व ऑडियो-विजुअल के रूप में तैयार किया है। बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों को काफी लाभ हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pj6Z7U