हांसी | डाटा में अचानक एक मकान की दीवार गिर गई। संयोग से दुर्घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। दीवार गिरने की घटना दोपहरबाद करीब तीन बजे हुई। यह आवास दो भाइयों फन्नी सिंह और सुरेंद्र सिंह का है। दुर्घटना के समय फन्नी सिंह उसकी गर्भवती प|ी मौजूद थे। दोपहरबाद वह चाय पीने के लिए बाहर निकले, तभी कमरे की दीवार धमाके के साथ गिर गई। दीवार गिरने से आर्थिक नुकसान हुआ, लेकिन जानी नुकसान होने से बच गया। मकान में दो परिवार रहते हैं। परिवार में फन्नी सिंह और उनके भाई सुरेंद्र सिंह रहते हैं। फन्नी सिंह मजदूरी और सुरेंद्र रंग-रोगन का काम करते हैं। पहली मंजिल पर बने कमरे की दीवार मकान के बगल के एक खाली प्लाट में गिर गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vXxnNB