सैनी सभा ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों को जितना जल्दी हो सके समाजहित में समाजसेवी स्व. चौधरी नन्दराम सैनी द्वारा बनाए गए संविधान अनुसार सैनी सभा का गठन किया जाना चाहिए। यह बात शिक्षाविद् डॉ. विवेक सैनी ने रविवार को सैनी सीनियर सेकंडरी स्कूल के बाहर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर शिक्षाविद् आचार्य लालदेव शास्त्री सैनी द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन करवाया गया जिसमें उपेन्द्र सैनी बैंक वाले और एडवोकेट पवन दिव्यानंद भिक्षु
मुख्य यजमान थे।
धरने पर डॉ. विवेक सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में समाज से बड़ा कोई नहीं होता। इसलिए निजी स्वार्थों को छोड़कर समाजहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनी सभा ट्रस्ट के 28 सदस्य ही समाज के सर्वेसर्वा नहीं है। समाज के निर्माण में कोई अमीर-गरीब या छोटा-बड़ा नहीं होता। समाजहित सभी की राय व सलाह से जो समाज का बहुमत चाहता है, समाज की उन्नति और प्रगति के लिए कार्य करने चाहिएं। आज धरने के तीसरे दिन नरोत्तम गौरीवान, रमेश मावर, रमेश दहिया एलआईसी, राहुल किरोड़ीवाल बैठे। इस दौरान मास्टर ओमप्रकाश सैनी, रतन सैनी ठेकेदार, पूर्व पार्षद जगदीश सैनी , सहकारी विभाग के पूर्व एचसी महावीर बागड़ी, ताराचन्द राड़ा, धर्मपाल सैनी, पूर्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी ओएनजीसी घनश्याम सैनी, मास्टर नरेश सैनी, दिनेश कहलागिया, रॉबिन, प्रीतम सैनी एडवोकेट, सत्यवान सैनी एडवोकेट, मुकेश सैनी एडवोकेट, श्यामलाल किरोड़ीवाल, विजय सैनी, सुरेश सैनी, जोगेन्द्र सैनी, पवन सैनी, इन्द्रराज किरोड़ीवाल, हनुमान किरोड़ीवाल, हनुमान किरोड़ीवाल, छबीलदास किरोड़ीवाल, सुरेन्द्र सांखला, आनंद प्रकाश बीरण, देवेन्द्र सैनी भिवानी वाले, सुरेश इंदोरिया, कृष्णलाल सैनी, जगदीश सैनी पलम्बर खंडोलिया, अमरजीत तसीड़, प्रीतम, हिम्मत राम, कमल सैनी, ओमप्रकाश बालाण, जगदीश सांखला व समाज के अन्य लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Pizp1E