जिला बार एसोसिएशन हिसार ने चंडीगढ़ स्थित अवैध पीजी अग्निकांड में लील गईं तीन जिंदगियों पर गहरा दुख व्यक्त किया। बार के प्रधान एडवोकेट मोहित अरोड़ा, उपप्रधान एडवोकेट जयदीप पुनिया, सचिव एडवोकेट सुनील पुनिया बिश्नोई, सह सचिव एडवोकेट संदीप श्योराण, एडवोकेट विक्रम पंघाल व एडवोकेट बजरंग इंदल ने घटना पर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अवैध पीजी संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। अरोड़ा ने बताया कि अाग लगने से मृतक 21 वर्षीय मुस्कान के पिता एडवोकेट राजीव मेहता हिसार बार के सदस्य हैं। हिसार बार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। प्रधान मोहित अरोड़ा ने सरकार व प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की राजधानी में इस तरह की जानलेवा घटनाएं चौकाने वाली हैं। हिसार शहर भी चंडीगढ़ घटना की राह पर खड़ा है। रोजगार व ज्यादा पैसे कमाने के लालच में अवैध पीजी जगह-जगह खुले हुए हैं। हिसार जिला प्रशासन को अब भी समय रहते चेत जाना चाहिए। ताकि चंडीगढ़ जैसी आग लगने की घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c2qafJ