अर्जुन स्टेडियम में बन रहे फेसिलिटी सेंटर का पीडब्ल्यूडी ने बढ़ाई समय अवधि, छह माह का बढ़ाया गया समय, अप्रैल तक होना था निर्माण कार्य - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 March 2020

अर्जुन स्टेडियम में बन रहे फेसिलिटी सेंटर का पीडब्ल्यूडी ने बढ़ाई समय अवधि, छह माह का बढ़ाया गया समय, अप्रैल तक होना था निर्माण कार्य


अर्जुन स्टेडियम में बन रहे फेसिलिटी सेंटर का पीडब्ल्यूडी ने समय अवधि बढ़ा दी है। इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य अप्रैल तक होना लेकिन उपचुनाव व विधानसभा चुनाव होने के कारण बिल्डिंग का निर्माण कार्य दो माह तक रुका रहा है और बारिश के कारण काफी समय तक निर्माण कार्य प्रभावित रहा है। इसके बाद अब पीडब्ल्यूडी ने समय अवधि बढ़ाते हुए छह माह का अतिरिक्त समय निर्धारित किया गया है।

फेसिलिटी सेंटर का निर्माण कार्य 70 फीसदी पूरा कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार जून तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अक्टूबर तक खेल विभाग को आधुनिक सुविधाओं से लेस फेसिलिटी सेंटर मिल जाएगा। इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य पिछले साल जनवरी में शुरू हुआ था और अभी तक पीडब्ल्यूडी ने फेसिलिटी सेंटर का अधिकतर कार्य पूरा किया जा चुका है। अभी तक 3 मंजिला बिल्डिंग में 18 रूम व एक ग्राउंड तैयार कर लिए गए हैं। अर्जुन स्टेडियम में यह बिल्डिंग बनने के बाद काफी हद तक खेलों का सुधार भी होगा। इस बिल्डिंग के निर्माण के लिए एस्टीमेट बजट साढ़े तीन करोड़ रुपए जारी किए हुए हैं।

बिल्डिंग की मौजूदा स्थिति : इस बिल्डिंग में 18 रूम व एक ग्राउंड फ्लोर तैयार किया गया है। इसमें चार रूम चेंजिंग, 4 बेडरूम, 4 ऑफिस रूम, एक वीआईपी रूम, एक जिम रूम, एक डीएसओ ऑफिस को तैयार किया गया और इसमें लिफ्ट का भी कार्य निर्माणाधीन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uckec3

ADD











Pages