बहादुरगढ़ | ओमेक्स सिटी में जरूरतमंद लोगों की मद्द के लिए नेकी की दीवार बनाई गई है। श्रीराम मंदिर परिसर में नेकी की दीवार का स्थाई कार्यालय भी बना दिया गया है। आमजन अपना इस्तेमाल किया हुआ वो समान जो दूसरों के काम आ सकता है, उस समान को नेकी की दीवार में दान कर सकता है ।दान में मिले कपड़े, बर्तन और दूसरा जरूरी सामान जरूरतमंद लोग ले भी सकेंगे। अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए लोगों को मंदिर परिसर में नेकी की दीवार पर आना होगा और बिना कुछ खर्च किये यहां से सामान ले सकेंगे। नेकी की दीवार का शुभारंभ हवन के साथ किया गया। श्रीराम ओमेक्स सिटी सेवा मंडल ने नेकी की दीवार सजाई है। श्रीराम ओमैक्स सिटी सेवा मंडल ने बताया कि दुसरो के लिए की गई नेकी आपके पास सुख के रूप में वापस लौटती है। जब आप दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाते है तो उनकी दुआएं आपके जीवन को खुशहाल बना देती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Z9lQk