गुड़गांव वाटर चैनल नहर से संबंधित सोनीपत, झज्जर व गुरुग्राम के वर्करों की एक बैठक निलौठी गांव के सिंचाई विभाग के रेस्ट हाऊस में की गई। जिसकी अध्यक्षता ब्रांच चेयरमैन हवा सिंह ने की। इस मौके पर स्टेट कमेटी सदस्य राजेश धनखड़, झज्जर प्रधान नवीन ओहल्यान, सोनीपत प्रधान सुमित, दिल्ली प्रधान नरेंद्र सिंह, उप प्रधान रामफल भौरिया उपस्थित रहे। जिसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समय पर उन्हें वेतन देने, आउटसोर्सिंग पॉलिसी कर्मचारियों के पीएफ व ईएसआई कार्ड सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकार से मांग की।
कैनाल कार्ड की पोस्ट को अपग्रेड किया जाए। इस बारे में कर्मियों ने सरकार से मांग की है। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी वर्कर यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्रांच कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
खरखौदा. वर्कर यूनियन की बैठक के दौरान उपस्थित कर्मचारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33rmujH