कोसली रोड रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। यहां कुछ दिन पहले ही रेलवे ट्रैक के ऊपर पुल निर्माण की ऊंचाई पर लेंटर डाले गए हैं। इसके बाद फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी आई है। बता दें कि राज्य सरकार ने झज्जर में कोसली रोड व खेड़ीखुम्मार रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी पीडब्लूडी बीएंडआर विभाग को सौंपी थी। हालांकि इनमें खेड़ीखुम्मार के आरओबी पर वर्ष 2018 में सबसे पहले काम शुरू हुआ था, जबकि वर्ष 2019 में कोसली रोड फ्लाईओवर का काम शुरू हो पाया। अब इस महत्वपूर्ण स्टेट रोड पर फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है। ढाकला, सुबाना जाने के लिए झज्जर रेलवे स्टेशन के साथ से लिंक रोड पहले ही तैयार कर दी गई थी। लिहाजा यहां से ट्रैफिक सुचारू चल रहा है। उम्मीद है कि यह फ्लाईओवर इसी साल पूरा हो जाएगा। बताया गया कि करीब 25 करोड़ रुपए से यह फ्लाईओवर तैयार किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TSsdvR