बादली में बाढ़सा एम्स का कर्मचारी पांच दिन से लापता, गुमशुदगी दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 March 2020

बादली में बाढ़सा एम्स का कर्मचारी पांच दिन से लापता, गुमशुदगी दर्ज


बादली | बाढ़सा एम्स में नौकरी कर रहा उमेश यादव निवासी लल्लन पुरवा, उत्तर प्रदेश परिजनों को बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो उसके लापता होने की सूचना बाढ़सा चौकी पुलिस को दी है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि लापता युवक उमेश यादव के भाई सुरजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका 25 वर्षीय भाई उमेश 10 मार्च से लापता है। वे बाढ़सा में किराए पर रहते हैं और एम्स में नौकरी करते हैं। उन्होंने अपने स्तर पर उमेश की काफी तलाश की, लेकिन उनका भाई उन्हें नहीं मिला। भाई की शिकायत पर बाढ़सा पुलिस ने गुमशुदा का केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39W7blB

ADD











Pages