सांसद नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को संसद में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के लिए हरियाणा को विशेष पैकेज देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों के नुकसान की भरपाई की जा सकेगी। सैनी ने मंगलवार को लोकसभा दिल्ली में हरियाणा के किसानों की मांग को रखा। विशेष पैकेज की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि मार्च में भारी बरसात और ओलावृष्टि के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रुपए और हरियाणा के मुख्यमंत्री की ओर से किसानों के कल्याण के लिए एक साल में 6 हजार रुपए की राशि वित्तीय सहायता दी जा रही है। किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के लिए विशेष पैकेज दिए जाने की जरूरत है। आपदा से किसानों की गेहूं , सब्जियों तथा अन्य फसलें खराब हुई हंै।
7 हजार हेक्टेयर भूमि पर सब्जी को नुकसान: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले में एक लाख 15 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल लगी है। इसमें से करीब 14 से 15 हजार हेक्टेयर गेहूं का बरसात के चलते नुकसान हुआ है। अगर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आंकड़ों पर नजर डालें तो 11 से 14 मार्च तक हुई बरसात से चार हजार किसानों की 9 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं को नुकसान हुआ है। इसके अलावा लगभग 7 हजार हेक्टेयर भूमि पर सब्जी को नुकसान पहुंचा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33rmvUN