नेशनल हाईवे-44 पर भिगान टोल प्लाजा के मैनेजर से रंगदारी मांगने के साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी नांगल कलां गांव के रहने वाले है। पुलिस ने अदालत में पेश कर आरोपियों के एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस में दी शिकायत में टोल मैनेजर तस्वर चौधरी ने बताया था कि शनिवार को दो युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने जबरन दवाब बनाते हुए दस लाख रुपए रंगदारी मांगी। गाली-गलौच करते हुए उसके अलावा टोल कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी थी।
मुरथल थाना से जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि टोल मैनेजर से दस लाख रुपए मांगने के साथ धमकी देने के मामले में नांगल कलां गांव के नरेश उर्फ सोनू व विकास को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dFKcwb