कोरोना का कहर क्षेत्र में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को कोरोना से गन्नौर के व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 49 नए केस सामने आए। अब कोरोना के कुल केस 1246 पर पहुंच गई है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 18 पर पहुंच गया। नए संक्रमित में 20 महिला मरीज हैं। आज संक्रमित मिले मरीजों में अधिकांश दिल्ली से आए लोगों के संपर्क वाली चेन से जुड़े हैं।
मोहल्लों में बन रही चेन : यहां मिले संक्रमित
- लिवासपुर में 35 वर्षीय महिला व उसकी 13 वर्षीय बेटी, 17 वर्षीय किशोरी, 17 वर्षीय लड़का संक्रमित
- बहालगढ़ की 30 वर्षीय महिला व 8 वर्षीय बालिका
- नरेला सोनीपत में 28 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है
- मेन बाजार गोहाना में 80 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय मां और उसकी 10 वर्षीय बेटी, एक परिवार का 30 व 33 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव है
- मैक्स हाईट कुंडली में 41 वर्षीय महिला, एक ही परिवार मे 16 वर्षीय व 15 वर्षीय लड़का संक्रमित है
- शाहपुर तुर्क में 40 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय बेटी
- बढ़मलिक में 35 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय और 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है
- हेम नगर में परिवार की 41 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय बालिका, अन्य परिवार का 10 वर्षीय लड़का और 44 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
- कमासपुर गांव में 22 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है।
- सेक्टर-15 में 22 वर्षीय युवक. 35 वर्षीय महिला
- जाजी गांव में 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है
- ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कालोनी में 46 वर्षीय व्यक्ति,
- सेक्टर-14 में 39 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं
- कुंडली: 23 वर्षीय युवक, रसोई में 40 वर्षीय युवक
- गन्नौर गांव: 17 वर्षीय लडक़ा में कोरोना मिला है
- बीसवामील: 27 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Bc5J2y