12 अगस्त तक चलेंगी 8 ट्रेनें, 4 अंबाला व 4 दिल्ली की ओर जाएंगी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 27 June 2020

12 अगस्त तक चलेंगी 8 ट्रेनें, 4 अंबाला व 4 दिल्ली की ओर जाएंगी

कोरोना महामारी में लोग सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों में ही रह रहे हैं। जरुरी काम से ही लोग सफर कर रहे हैं। जबकि रेलवे द्वारा चलाई जा रही एक जून से स्पेशल आठ ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। जो पहले शुरुआती दौर में स्टेशन से 250 से 300 बुकिंग बाहर दूसरे राज्यों में जाने के लिए होती थी, अब वे केवल 30 से 60 पर जाकर रुक गई हैं। ट्रेन से जाने वाले यात्रियोें की संख्या कम होती जा रही है। इसके लिए अब रेलवे ने 12 अगस्त तक इन्हीं 8 स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। जिससे लॉकडाउन के दौरान फंसे यात्री अपने घरों तक आसानी से पहुंच सकें। जो यात्री लॉकडाउन के दौरान से पहले टिकट बुक करा चुके हैं, वे स्टेशन आकर अपनी टिकट को कैंसिल कराकर रिफंड ले सकते हैं।
केवल कंफर्म बुकिंग टिकट वाले ही यात्री कर सकते सफर: रेल का सफर केवल कंफर्म बुकिंग टिकट वाले यात्री ही कर सकते हैं। कोरोना वायरस के चलते पिछले तीन माह से अधिक जरनल टिकट खिड़कियां बंद पड़ी हैं, रेलवे को भी भारी नुकसान हो रहा है। लेकिन ट्रेनों की संख्या न बढ़ाना रेलवे की ओर से लोगाें की सुरक्षा के लिए अच्छा निर्णय लिया गया है। स्पेशल ट्रेनें केवल अन्य राज्य व जिलों में फंसे लोगों के लिए चलाई गई हैं। जिससे लोग महामारी के समय अपने घरों में आसानी से ट्रेन के सफर से जा सकें।

करनाल स्टेशन से चल रही हैं ये आठ ट्रेनें
करनाल रेलवे स्टेशन से 4 गाड़ियां अंबाला व 4 गाड़ियां दिल्ली की ओर जाएंगी। अंबाला की ओर से जाने वाली गाड़ी संख्या 02925 बांद्रा- अमृतसर का आगमन व प्रस्थान समय 12:53 से 12:55, गाड़ी संख्या 04649/73 जय नगर -अमृतसर समय 13:10 से 13:15 गाड़ी संख्या 02715 नांदेड़-अमृतसर का समय 14:09 से 14:11 तथा गाड़ी संख्या 02057 जनशताब्दी का समय 16:21 से 16:23 का रहेगा। इसी प्रकार दिल्ली की ओर से जाने वाली गाड़ी संख्या 02058 जनशताब्दी का आगमन व प्रस्थान का समय 09:46 से 09:48 गाड़ी संख्या 02715 अमृतसर - नांदेड़ समय 11:02 से 11:04, गाड़ी संख्या 02926 अमृतसर ब्रांदा का समय 14:10 से 14:12 तथा गाड़ी संख्या 04650/74 अमृतसर-जय नगर का समय 18:15 से 18:17 का रहेगा। उक्त गाड़ियों का प्रतिदिन आगमन व प्रस्थान रहेगा।

पहले 300 होती थी बुकिंग, अब 60 हो रही
एक जून से चलाई जा रही आठ स्पेशल ट्रेन अब 12 अगस्त तक चलेंगी। पहले 250 से 300 बुकिंग प्रतिदिन हो रही थी। अब 30 से 60 बुकिंग प्रतिदिन हो रही हैं। कोरोना का असर अब ट्रेनों पर भी पड़ रहा है।
-सतपाल, टिकट बुकिंग इंचार्ज, रेलवे स्टेशन करनाल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ib0NeD

ADD











Pages