4 केस और आए, जलाला में नहीं टूट रही कोरोना की चेन, एक और युवती पॉजिटिव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 27 June 2020

4 केस और आए, जलाला में नहीं टूट रही कोरोना की चेन, एक और युवती पॉजिटिव

शनिवार को कोरोना के चार नए केस आए हैं। जलाला गांव की चेन से एक और युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। अब तक जलाला गांव में 8 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। करनाल में एक दिन पहले कोरोना से नीलोखेड़ी की महिला और सेक्टर-13 के व्यक्ति की मौत हो गई थी। महिला के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया और युवक का अंतिम संस्कार बलड़ी के श्मशानघाट में किया है। अब तक करनाल में छह लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर बीपी और शुगर और बीपी के मरीज थे।
डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 17200 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें 268 व्यक्तियों के सैंपल शनिवार को लिए गए। जबकि इनमें से 16615 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को लिए सैंपल मे से 322 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 268 की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले में अब तक 273 पॉजिटिव केसों में से 175 व्यक्ति ठीक होकर अपने घर चले गए। 92 केस एक्टिव हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है, इससे बचाव के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन की अनुपालना अवश्य करें।

चार चमन में एक और केस आया, 5 पहले आ चुके हैं

चार चमन एक और पॉजिटिव केस आया है। 29 वर्षीय महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। यहां पर पहले पांच केस आ चुके हैं। 26 जून को इसकी जांच रिपोर्ट ली और शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आईसीडीपी कैंपस में भी एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। इसकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है, व्यक्ति एक दिन पहले दिल्ली में डेथ पर शोक प्रकट करने गए थे, यहां आने पर कोरोना पॉजिटिव मिले।

जलाला वीरान में एक महिला और पॉजिटिव, 8 हुई संख्या

निसिंग के गांव जलाला विरान में शनिवार को पहले से पॉजिटिव आए केसों के परिवार से एक महिला और पॉजिटिव मिली है। एसएमओ डॉ. राजेश जौहरी ने बताया कि कोरोना टेस्टिंग मोबाइल वैन द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के करीब 67 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उन 67 में से जलाला विरान की 19 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जलाला में 8 केस एक्टिव हैं।

आरोग्य सेतु एप देगा संक्रमण की सही जानकारी : डीसी

डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिलेभर में अब तक करीब 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोग आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कर चुके हैं। आरोग्य सेतु एप कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार, जोखिम और बचाव एवं उपचार के लिए लोगों तक सही और सटीक जानकारी देने का काम कर रहा है। डीसी ने बताया कि कोरोना सेतु एप आपकी ट्रैवल हिस्ट्री पर नजर रखेगा।

बीपी, शुगर रोगियों के ज्यादा सैंपल लेने की जरूरत: बीपी, शुगर औरजिसकी किडनी खराब है ऐसे लोगों के ज्यादा सैंपल लेने की जरूरत है। करनाल में अब तक जो 6 मौतें हुई हैं इनमें बीपी और शुगर के ज्यादा मरीज थे। बाहर से जो आ रहा है, उसके सैंपल को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 more cases came, the corona chain is not breaking in Jalala, another young woman positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YEz52k

ADD











Pages