कोरोना से महिला की मौत,आत्महत्या करने वाली महिला मिली संक्रमित, 37 नए केस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 27 June 2020

कोरोना से महिला की मौत,आत्महत्या करने वाली महिला मिली संक्रमित, 37 नए केस

कोरोना का कहर क्षेत्र में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को सोनीपत में कोरोना से दो ओर मौत हो गई। दोनों महिलाएं हैं। जबकि 37 नए संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही मरीजों की कुल संख्या 1197 पर जा पहुंची है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 17 पर पहुंच गया है। नए मरीजों में जेल के हेल्थ सेंटर पर कार्यरत फार्मासिस्ट भी शामिल है।

इन जगहों पर मिले संक्रमित

  • सेक्टर-12 में 11 वर्षीय लड़की, विश्वकर्मा कालोनी में 24 वर्षीय महिला, राई मेंं 22 वर्षीय महिला और बैंयापुर गांव मे 32 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली हैं।
  • जिला कारागार में फार्मासिस्ट तथा 32 वर्षीय युवक कोरोना पोजिटिव मिले हैंं।
  • आर्य नगर में 29 वर्षीय युवक, सेक्टर-23 में 75 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, खेवड़ा में 30 वर्षीय युवक, सुजान सिंह पार्क के पास 53 वर्षीय बुजुर्ग, न्यू कालोनी में 41 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
  • राई में 10 वर्षीय लड़का, बीसवामील में 39 वर्षीय युवक, रेलवे कालोनी में 29 वर्षीय युवक, देव नगर में 62 वर्षीय वृद्ध व 21 वर्षीय युवक, फिम कालोनी में 48 वर्षीय व्यक्ति व 42 वर्षीय व्यक्ति, मामचंद कालोनी में 53 वर्षीय बुजुर्ग तथा प्रेम कालोनी में 28 वर्षीय युवक, छोटी मस्जिद कलां मौहल्ला में 55 वर्षीय बुुुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

दिल्ली जाने वालों की तलाश शुरू

दिल्ली में काम करने वाले लोगों की तलाश स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ वर्कर से भी शुरू कर दी है। आशा वर्कर भी इनकी जानकारी जुटा रही हैं। इन लोगों के अब समय पर सैंपल हो सकेंगे। सोनीपत में 80 प्रतिशत केस इनके कारण ही बढ़े। जिन गांवों में केस मिल रहे हैं उन जगहों पर दिल्ली जाने वालों की जानकारी सफाई कर्मचारियों , चौकीदार से भी जुटाई जा रही है।

घरेलू विवाद में जहर खाया था, दूसरी आईसीयू में थी

  • गोहाना : दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मृत्यु भी हुई है। हालांकि इनमें एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है, किंतु उसकी कोरोना जांच करने पर वह कोरोना पॉजिटिव मिली। यह गोहाना की रहने वाली थी ओर इसकी उम्र 32 वर्ष थी। इस कारण उसे कोरोना मृतकों में शामिल किया गया है।
  • शांति विहार : दूसरी मृतक महिला भतेरी देवी (70) शहर के शांति विहार की रहने वाली थी। महिला का बेटा 20 जून को पॉजिटिव मिला था। महिला का 22 जून को सैंपल लिया। यह पॉजिटिव मिली। बेटे को 26 जून को डिस्चार्ज कर दिया गया था। महिला की हालत बिगड़ गई। उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई।

8 आईसीयू में, 277 सैंपल की रिपोर्ट बाकी

शनिवार की शाम तक 18 हजार 731 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 18 हजार 454 लोगों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। अभी 277 की रिपोर्ट आनी बाकी है। मिल चुकी जांच रिपोर्टों में से 1197 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों के आईसोलेशन वार्डों में 249 लोगों को रखा गया है। कोविड अस्पताल बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां के आईसीयू में भी आठ मरीज उपचाराधीन हैं।

मास्क न लगाने वाले दुकानदारों के काटे चालान : शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मीनारायण ने शहर के गोहाना रोड पर दुकानों की जांच की। मास्क न लगाने पर 16 दुकानदारों के चालान किए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मीनारायण ने दुकानदारों को समझाया कोरोना से बचाव बेहद जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Woman dies from Corona, woman commits suicide, 37 new cases


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31pKtB4

ADD











Pages