नशा निषेध पर हुए वेबिनार में 60 हजार विद्यार्थियों ने भाग लेकर बनाया रिकॉर्ड - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 28 June 2020

नशा निषेध पर हुए वेबिनार में 60 हजार विद्यार्थियों ने भाग लेकर बनाया रिकॉर्ड

द कलगीधर ट्रस्ट बरु साहिब ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध व्यापार के खिलाफ वेबिनार करवाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वेबिनार में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के 130 स्कूलों के 60 हजार छात्रों ने भाग लिया। यह विश्व का इस विषय पर सबसे बड़ा वेबिनार था। इस वेबिनार को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से 82,500 लोगों ने देखा। छात्रों का इतनी बड़ी संख्या में हिस्सा लेने पर यह वेबिनार “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके” में रिकार्ड बनाने में कामयाब रहा।

45 मिनट के इस वेबिनार में मनोचिकित्सक और परामर्शदाता डॉ. कर्नल राजिंदर सिंह और साइकोलॉजी में पीएचडी डॉ. एनएल गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। यह यूट्यूब और फेसबुक पर रियल-टाइम में लाइव प्रसारित हुआ। उल्लेखनीय है कि जिले में इनकी 2 अकाल अकादमियों की शाखाएं (अकाल अकादमी माजरी, अकाल अकादमी होली बरारा) हैं। इन दोनों अकादमियों के 972 छात्र भी वेबिनार से जुड़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
60 thousand students made a record by participating in a webinar on drug abuse


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gbtJBp

ADD











Pages