नहर मार्गों की मरम्मत और उनके विस्तार की काडा को हर वर्ष तैयार करनी होगी रिपोर्ट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 28 June 2020

नहर मार्गों की मरम्मत और उनके विस्तार की काडा को हर वर्ष तैयार करनी होगी रिपोर्ट

सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए नहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (काडा) और अधिक सक्रिय किया जाएगा।

सीएम मनोहर लाल ने काडा को जल मार्गों की मरम्मत व उनके विस्तार का ब्यौरे की रिर्पाेट हर वर्ष तैयार करने के भी आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सुक्ष्म सिंचाई मिशन प्राधिकरण गठित करने को स्वीकृति भी दी है। काडा द्वारा जो सूक्ष्म सिंचाई योजनाएं बनाई जाएंगी, उनमें सांझा ढांचे का निर्माण और खेतों में ही टपकन व फव्वारा सिंचाई प्रणाली स्थापित करना शामिल है।

सूक्ष्म सिंचाई मिशन प्राधिकरण मुख्य रूप से शासी निकाय तथा कार्यकारी समिति के माध्यम से कार्य करेगा। शासी निकाय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल अध्यक्ष होंगे और इसमें 10 पदेन सदस्य शामिल होंगे। मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा कार्यकारी समिति में अध्यक्ष होंगी और 7 पदेन सदस्य होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर । फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dGU5d5

ADD











Pages