12वीं बोर्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली सरकारी स्कूलों की प्रतिभाओं का सम्मान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 24 July 2020

12वीं बोर्ड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली सरकारी स्कूलों की प्रतिभाओं का सम्मान

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल का रिजल्ट 51 छात्राओं की मेरिट के साथ 91.62% रहा। इनमें से सर्वाधिक 33 मेरिट कला संकाय में, 17 मेरिट वाणिज्य में तथा 1 मेरिट विज्ञान संकाय की छात्राओं ने प्राप्त की। दीपिका वाणिज्य संकाय से 96.8% अंकों के साथ प्रथम, स्नेहलता कला संकाय से 93.4% व बाला 92% अंक लेकर क्रमशः द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही। वहीं अंजू, मोनिका, ज्योति तथा मनीषा ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त करके उत्कृष्टता सूची में अपना नाम दर्ज कराया। प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने उत्कृष्टता सूची में आने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं देकर समस्त शिक्षकों के सार्थक प्रयास से प्राप्त इस शानदार उपलब्धि के लिए उनके प्रयास को सराहा।

नंदरामपुर बास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परिणाम भी बेहतर रहा। स्कूल प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 105 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 95 छात्र उत्तीर्ण रहे। वहीं 21 ने मेरिट प्राप्त की। खंड शिक्षा अधिकारी पृथ्वी सिंह यादव ने रिजल्ट को सराहा।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा(ब्वायज) का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा। स्कूल प्राचार्या स्नेहलता ने बताया कि साइंस संकाय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। वहीं कुल 129 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें 33 स्टूडेंट ने मेरिट प्राप्त की। अनुराधा ने 91.8 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सोनिया ने दूसरा और देव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रिंसिपल ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों व अध्यापकों की मेहनत को सराहते हुए भविष्य में बेहतर करते रहने के लिए प्रेरित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुडियानी के राजकीय व. मा. विद्यालय के विद्यार्थियों का किया सम्मान।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32TPNNQ

ADD











Pages