जिलेभर में हरियाली अभियान के लिए इफको की ओर से 2500 नीम के पौधे वितरित किए गए। पौधे बांटने के कार्य की शुरूआत गांव खलियावास में सरपंच रामनारायण द्वारा ग्राम के उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण करके की गई। साथ ही ग्राम खलियावास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ पूरे गांव में पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न करवाया।
गांव में ग्राम वासियों को एक-एक नीम का पौधा भेंट स्वरूप दिया गया। साथ ही नीम की विशेषताओं के बारे में भी बताया गया। कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा में भी केवीके के संयोजक डॉ. कपूर सिंह द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र कैंपस के अंदर नीम के पौधे लगाए गए। इस मौके पर डॉ. अनिल यादव, डॉ. राजकुमार व कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य अधिकारियों ने इसमें भाग लिया।
इफको किसान सेवा केंद्र रेवाड़ी के माध्यम से भी किसानों को नीम के फायदे के बारे में जानकारी दी गई एवं उत्पाद खरीदने आने वाले किसानों को एक-एक नीम का पौधा देकर उनको इसे लगाकर इसके गुणों से लाभ पाने का तरीका बताया गया। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष पंवार ने भी नीम के गुणों के बारे में बताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WT13WR