ट्रेन और रोडवेज बसों का संचालन कम होने से डाक से राखियां भेज रहीं बहनें, 5 दिन में 700 ने कराई बुकिंग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 25 July 2020

ट्रेन और रोडवेज बसों का संचालन कम होने से डाक से राखियां भेज रहीं बहनें, 5 दिन में 700 ने कराई बुकिंग

कोविड-19 वायरस का विपरीत प्रभाव इस बार भाई-बहन के प्यार को प्रतीक माने वाले पर्व रक्षाबंधन पर भी पड़ रहा है। ट्रेनों और बसों का संचालन सीमित होने के कारण बहनों ने बीच का रास्ता खोज लिया है। इस बार बहनें अपने-अपने भाइयों तक राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग की मदद ले रही हैं। 5 दिनों में करीब 700 राखियां बुक की गईं हैं। इसके लिए डाक विभाग ने अलग से काउंटर की व्यवस्था की है। जिन पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि बहनों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस साल 3 अगस्त काे रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

जिसकी तैयारी बहन और भाइयाें ने अभी से शुरू कर दी है। असंध रोड स्थित पोस्ट ऑफिस इंचार्ज सुखवीर ने बताया कि डाकघर में एक अलग से काउंटर स्थापित किया है। जिन पर दाे से तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यहां से इंडिया ही नहीं अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड आदि स्थानों पर राखियां भेजने के लिए बुक कराई जा रही हैं।
असंध रोड की रहने वाली सुनीता ने बताया कि भाई उत्तराखंड में रहता है। उत्तराखंड के लिए रोडवेज बसें नहीं जा रही हैंं।

पहली बार डाक से भेजनी पड़ रही राखी

मॉडल टाउन की रहने वाली लक्ष्मी ने बताया कि स्पीड पाेस्ट से भाई के लिए राखी भेजने के लिए वह डाकघर में आई है। बताया कि उसका भाई मध्य प्रदेश के इटारसी में रहता है। काेराेना के कारण वह इस बार भाई राखी बंधवाने के लिए नहीं आ सकेगा और न ही वह भाई के पास जा सकेगी। पहली बार उसे भाई के लिए स्पीड पाेस्ट से राखी भेजनी पड़ रही है।

जीएम ने मुख्यालय भेजा पत्र, संचालन की मांगी अनुमति

हरियाणा रोडवेज बसों में रक्षाबंधन पर्व पर हर वर्ष सफर निशुल्क रहता था। इस कारण कोविड-19 वायरस के कारण बसों का संचालन रक्षाबंधन पर बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर डिपो के जीएम बालकराम ने मुख्यालय पत्र भेज बसों को चलाने की अनुमति मांगी है। क्योंकि अभी से पानीपत डिपो पर महिलाओं की खासी भीड़ पहुंचना शुरू हो गया है।

पानीपत स्टेशन पर रुक रही हंै 4 ट्रेन, 10 अगस्त तक वेटिंग, लोग परेशान
पानीपत स्टेशन पर 4 कोविड-19 स्पेशल ट्रेन सचखंड, पश्चिम, जनशताब्दी और शहीद एक्सप्रेस को ही रोका जा रहा है। 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व होने के कारण अभी से ही इन ट्रेनों की बुकिंग फुल हो गई है। 1 से 4 अगस्त तक नो-रूम हो गए हैं। 4 से 10 अगस्त तक 50 से 100 तक वेटिंग आ रही है। जबकि रेलवे ने सिर्फ कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति दी है। इसलिए ट्रेनों के अंदर से जनरल बोगियों को हटा दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hzerY2

ADD











Pages