एसडीएम बावल रविंद्र कुमार ने एचएसआईआईडीसी को निर्देश दिए कि हरियाणा एग्रीकल्चर रिजनल सेंटर बावल बाईपास पर स्ट्रीट लाईट लगवाएं, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को कोई परेशानी न हो। एसडीएम शुक्रवार को बावल सचिवालय में सब-डिवीजन बावल के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अनाज मंडी बाईपास की टूटी हुई सड़क के लिए मार्केट कमेटी उसका एस्टीमेट तैयार करें, ताकि इस सड़क को बनाया जा सके। एसडीएम रविंद्र कुमार ने क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड से कूड़ा डालने के लिए कम्पनियों ने लीज पर जो जमीन ली हुई है वह वैद्य है या नहीं इस बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने वन अधिकारी को निर्देश दिए कि बावल उपमंडल के ग्राम सचिवालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में फलदार पौधारोपण करें।
उन्होंने दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एसडीई को निर्देश दिए कि जो खम्बे झुके हुए हैं, तारे ढ़ीली हैं तथा कई बिजली की लाईने वृक्ष के अंदर से जा रही है इस पर तुरंत प्रभाव से कार्य करें। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व नगरपालिका के सचिव को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए सीवरेज की सफाई कराते रहें ताकि पानी सड़कों पर न बहें। एसडीएम ने बावल क्षेत्र की सीएम घोषणाओं के कार्यों का भी स्टेट्स जाना। इस अवसर पर बिजली निगम, नगर पालिका, जनस्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, एचएसआईआईडीसी के अधिकारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39sIzBB