लापता महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के जोहड़ में मिलने के मामले में आरोपी पति को कसौला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव बगथला निवासी अजय कुमार है। कसौला एसएचओ सर्वेष्ठा ने बताया की गांव बगथला निवासी अजय कंपनी में नौकरी करता है। उसकी पत्नी धोली 20 जुलाई की रात को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने महिला को काफी तलाश किया।
पुलिस ने अजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की बगथला गांव के जोहड़ में एक महिला का शव तैर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। मृतका की शिनाख्त धोली के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के भाई मुकेश की शिकायत पर मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपी पति को बीती शाम गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कोविड 19 टेस्ट करवाकर आइशोलेसन सेंटर धामलावास में रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39r4WHp