कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि समाजसेवा की भावना से किए गए कार्यों से भगवान भी खुश होते हैं। विशेषकर इस कोरोनाकाल में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों के सहयोग करने को आगे आना चाहिए। विधायक कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव बहाला में नाहड़ मंडल के अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला द्वारा अपनी माता स्व. मिश्री देवी पत्नी स्व. हरफूल सिंह की स्मृति में लगाए गए आरओ का उद्घाटन करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विधायक ने इस सराहनीय कार्य के लिए सरदार सिंह बहाला का आभार करते हुए कहा कि इस आरओ से ग्रामीणों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। इस गर्मी के मौसम में यह आरओ ग्रामीणों को काफी राहत पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने स्तर पर सामाजिक कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।
इस मौके पर निगरानी कमेटी के चेयरमैन मा. हुकम सिंह, कोसली विस्तारक सतबीर, बेरली मंडल अध्यक्ष डाॅ. सुभाष, अशोक लुखी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल, ब्लाॅक समिति सदस्य जयपाल बहाला, प्रदीप बव्वा, सरपंच बिसोहा, सरपंच बहाला कश्मीरा देवी, पंच मोहन सिंह, धर्मेंद्र, रामौतार व कृष्ण समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D26USA