डॉक्टरों ने की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 25 July 2020

डॉक्टरों ने की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

सिविल अस्पताल के पास मौजूद एक निजी अस्पताल की बंद अल्ट्रासाउंड को चालू करने के मामला डिप्टी सीएमओ एवं पीएनडीटी प्रभारी को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि डिप्टी सीएमओ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर निजी हॉस्पिटल संचालक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

]सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की एसोसिएशन ने एसएमओ डॉ. संजय दहिया को स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपते हुए धमकी देने वाले निजी हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। और डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन जिला अध्यक्ष डॉ. ममता व अन्य डॉक्टर शामिल रहे। आरोप है कि निजी हॉस्पिटल संचालक द्वारा अल्ट्रासाउंड खुलवाने के लिए आवेदन किया था।

जिस पर डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच में खामियां पाए जाने पर ऑब्जेक्शन लगा दिया गया। जिससे खफा निजी हॉस्पिटल संचालक विपिन सांगवान ने गुरुवार को सीएमओ ऑफिस पहुंचे जहां पीएनडीटी प्रभारी के साथ न केवल स्टाफ सदस्यों के समक्ष दुर्व्यवहार किया। बल्कि उसे जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी मामले की स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने वीडियो बनाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिविल सर्जन को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नाम ज्ञापन सौंपते हुए झज्जर के चिकित्सक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OYvV3Y

ADD











Pages