बहादुरगढ़ सब्जी मंडी एसोसिएशन ने जननायक जनता पार्टी के हलका अध्यक्ष संजय दलाल से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। साथ ही मंडी खुलवाने की मांग की। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि वे सब्जी मंडी में प्रशासन के कहे अनुसार कार्य करते आ रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते प्रशासन के आदेश पर अपनी दुकानों को बंद कर लिया था। ताकि प्रशासन को कोई असुविधा हो, लेकिन अब कमाई न होने के कारण उनका परिवार परेशान है। भूखा मरने की नौबत आ रही है।
उन्होेंने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासन से मिले, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। एसोसिएशन के प्रधान व उनके साथियों ने संजय दलाल को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम ज्ञापन सौंपा। संजय दलाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व डीसी जितेंद्र दहिया से मिलकर के समस्या का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान बलराम सिंह, प्रदीप कुमार, सुखबीर, काशीनाथ, जय प्रकाश, गोपाल, संतोष, ईश्वर सिंह, नवीन, सागर, नरेश जून आदि लोग मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f2ak4W