अपने आप को एचसीएस अफसर बताकर लोगों को गुमराह करने वाले पलड़ा गांव के युवक राहुल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। डीएसपी नरेश कुमार का कहना है कि राहुल के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। राहुल पर आरोप है कि उसने अपने आप को पहले हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर बताकर लोगों को गुमराह किया और भोले भाले लोगों से पैसा ऐठता रहा।
फिर उसने 2020 बैच का एचसीएस बताकर लोगों को गुमराह किया। एक अखबार में खबर प्रकाशित कराई कि राहुल सन ऑफ शीतल देव हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर था, अब एचसीएस सिलेक्ट हो गया है। अपनी फेसबुक पर फोटो और एचसीएस ट्रेनी दिखाता रहा। उसने सब इंस्पेक्टर के फोटो सोशल मीडिया पर भी डाले हुए हैं। ऐसा कर वे गांव के भोले भाले लोगों को गुमराह करता रहा। अपनी गाड़ी में पुलिस की वर्दी रखता था।
बेरी पुलिस ने गांव के ही युधिष्ठर की ओर से आई शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। डीएसपी बेरी नरेश कुमार ने बताया कि राहुल के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और अब इसी मामले में आगे की जांच जारी है। जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि उनकी ओर से कितने लोगों को गुमराह किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39x6O1E