गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य टेकचंद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह खनगवाल ने बतौर मुख्य अतिथि तथा राजगढ़ स्कूल के प्राचार्य सतीश कुमार यादव ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लिया।
विद्यालय स्टाफ सचिव मुकेश कुमार सैनी ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। बता दें कि विद्यालय ने बोर्ड परीक्षाओं में 40 से ज्यादा मेरिट देकर खंड तथा जिले में अपनी उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए खनगवाल ने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में हर दृष्टि से गुणात्मक सुधार हो रहा है, इसलिए अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में नए सिरे से विश्वास जताना होगा। प्राचार्य टेकचंद ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अभिभावकों, मेधावी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों की टीम वर्क को सफलता का श्रेय दिया। विशिष्ट अतिथि यादव ने विद्यालय के चौमुखी विकास में समर्पित स्टाफ की साधना को प्रेरक बताया।
स्कूल के 12वीं कक्षा में छात्रा चंचल सिंह (454) ने प्रथम, प्रीति (451) ने द्वितीय तथा पूजा व ज्योति (450) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। खोरी के डॉ. आदर्श शर्मा ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राजेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि विनोद शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक धर्मेंद्र सिंह, अजीत नंबरदार, कैलाश चंद्र, ईश्वर सिंह, राजपाल, पवन कुमार, सरोज यादव, सुमनलता, विवेक यादव, यशवंत राव, रणधीर सिंह, रविंद्र कुमार, कृष्ण कुमार व जसवंत सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि एवं अभिभावक मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eYkC6j