केंद्रीय ट्रेड यूनियन एआईयूटीसी से संबंधित मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की जिला ईकाई की ओर से शुक्रवार को जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। इससे पूर्व यूनियन की कार्यकर्ता शहर के नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे। एआईयूटीयूसी के राज्य प्रधान कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने हरियाणा सरकार से अपील करते हुए कहा कि मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की जायज मांगों को सरकार मानें और उन्हें सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन 12500 प्रति माह दिया जाए।
उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, कोविड-19 के दौरान किए गए काम के बदले 10000 रुपए एक मुश्त आर्थिक सहायता देने सहित अन्य मांगे बताई। मिड-डे मील यूनियन की जिला प्रधान सुरस्ती देवी ने कहा कि सरकार की तरफ से उनकी मांगों की ओर कतई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर छुट्टियों का राशन भी बांटा है, परंतु सरकार हमें छुट्टियों का वेतन नहीं दे रही। हमें छुट्टियों का वेतन भी दिया जाए प्रदर्शनकारियों को एआईयूटीयूसी के जिला अध्यक्ष कामरेड बलराम, सहसचिव संतोष यादव, मिड-डे मील यूनियन हरियाणा की उपाध्यक्ष बरखा देवी व जिला सचिव ओमवती, भतेरी, निर्मला, कौशल्या, मुन्नी देवी, बीरमती, राजबाला, प्रकाश, सुरेश, रेखा व लाजवंती सहित अन्य ने भी संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BuiN3p