प्रेमनगर के कोरोना संक्रमित की मौत, मसाना जाटान के व्यक्ति की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिस अस्पताल में इलाज हुआ वहां 8 मिले पॉजिटिव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday 17 August 2020

प्रेमनगर के कोरोना संक्रमित की मौत, मसाना जाटान के व्यक्ति की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिस अस्पताल में इलाज हुआ वहां 8 मिले पॉजिटिव

कोरोना संक्रमित प्रेम नगर के 50 वर्षीय व्यक्ति की गाबा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पहले से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उनका डायलिसिस भी चल रहा था। कुछ दिन पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं एक व्यक्ति की मौत रादौर के गांव मसाना में हुई व्यक्ति की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रादौर के जिस प्राइवेट अस्पताल में व्यक्ति एडमिट रहा था, वहां के 8 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर, कोरोना की चपेट में महिला थाना बुरी तरह से आ चुका है।

यहां अब तक 8 कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें दो पुरुष हैं। वहीं जो संक्रमित महिला पुलिसकर्मी मिली हैं, उनमें एक गर्भवती है। थाने में तैनात 8 कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद भी यहां पर स्टाफ ड्यूटी दे रहा है। इससे अब उन्हें यहां पर एक कागज छूते हुए भी डर लगने लगा है। कुछ तो कुछ दिन के लिए थाने को सील करने की मांग कर रहे हैं क्योंकि जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे यहां 8 से 10 घंटे तक ड्यूटी पर रहते थे। यहां पर कुछ तो ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। कर्मचारी ड्यूटी पर आने से डरने लगे हैं। हालांकि यहां पब्लिक डीलिंग बंद कर दी गई है।

सोमवार को 38 नए केस आए। इस तरह से अब तक यमुनानगर में कोरोना के कुल 829 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 458 डिस्चार्ज हो चुके हैं। सोमवार को भी 11 लोगों ने कोरोना को कराया। उनकी रिपीट सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

बैंक कॉलोनी निवासी रमन को कई दिन से बुखार आ रहा है। उन्होंने ईएसआई में कोरोना का सैंपल दिया। कई दिन तक रिपोर्ट लेने के लिए चक्कर लगाए, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली। इस पर उन्होंने प्राइवेट लैब से टेस्ट कराया। वहां पर उन्हें 2400 रुपए देने पड़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यमुनानगर| कोरोना सैंपल की रिपोर्ट लेने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचे लोगों की लगी भीड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E1GzF7

ADD











Pages