मुरथल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के दो सगे भाईयों व उनके मामा समेत चार लोगों पर अपहरण व बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया था कि गांव के युवक ने उसका जनवरी माह में अपहरण कर लिया था।
आरोपी ने करीब सात-आठ दिन तक उसे पलवल, धारुहेड़ा व अन्य स्थानों पर बंधक बनाकर रखा था। आरोपी ने उसे व उसके दोनों बच्चों को मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आराेपितयाें काे काबू कर लिया। एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी राजस्थान के अलवर जिला के उदयपुर निवासी रमेश व पलवल के पृथला निवासी सुंदर को गिरफ्तार किया है।
मानसिक रूप से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खा दी जान
दतौली गांव के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बड़ी थाना पुलिस ने जिले के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।
जांचकर्ता हेडकांस्टेबल विक्रम के मुताबिक पिता रामकिशोर ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे व दो बेटी है। बड़ा लड़का आकाश मेहनत मजदूरी करता था। गुरुवार को सुबह घर से करीब साढ़े छह बजे बड़ी में काम करने के लिए आया था। वह मानसिक चल से रूप परेशान चल रहा था। बताया कि पुलिस ने जानकारी मिली कि इंडस्ट्रियल एरिया में प्लांट नंबर 482 के सामने पार्क में जहरीला पदार्थ खा लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/304gXz2