पंजाब की तरह हरियाणा में कृषि कानूनों को निरस्त करके एमएसपी कानून बने - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 21 October 2020

पंजाब की तरह हरियाणा में कृषि कानूनों को निरस्त करके एमएसपी कानून बने

कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों पर तीन खेती विरोधी कानून थौंप दिए हैं। ये कानून किसान हित में नहीं है। कानून में किसानों को एमएसपी रेट कैसे मिलेगा, इसका प्रावधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसान चाहता है कि पंजाब की तरह हरियाणा में भी तीन कानून निरस्त हो जाए और एमएसपी कानून बने तो उपचुनाव में सरकार को सबक सिखाना होगा। उन्होंने वायदा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इन कानूनों को फाड़कर कचरे के डिब्बे में डाल दिया जाएगा।

हुड्डा बुधवार को महम रोड पर बैंक्वेट हाल में बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने याद दिलाया कि महम उपचुनाव ने लोकदल सरकार का तख्ता पलटने का काम किया था। उसी तरह बरोदा का उपचुनाव गठबंधन सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगा। उपचुनाव बरोदा हलके का न होकर हरियाणा की न्याय की लड़ाई का है।

आज पूरा हरियाणा बरोदा की तरफ देख रहा है और जनता से अपील कर रहा है कि प्रदेश के भविष्य की बागडोर बरोदा की जनता के हाथों में है। इस बात को भाजपा भी बखूबी जानती है। इसलिए सरकार के नेता जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने छह साल के कार्यकाल में कोई नया बड़ा प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया। यदि भाजपा को हलके का विकास ही करना था तो लाठ-जौली आईएमटी, रेल कोच फैक्ट्री प्रोजेक्ट को रद्द क्यों किया। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव के बहुत मायने हैं। इसीलिए सरकार के द्वारा इस चुनाव में बरोदा की जनता के खिलाफ बहुत सारी साजिशें और षड्यंत्र रचे जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Like Punjab, Haryana should repeal agricultural laws and make MSP laws


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37uSQOw

ADD











Pages