कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 4 November 2020

कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के तहत डबवाली के 15,000 से अधिक किसानों ने साइन कर कानूनों का विरोध दर्ज कराया है। किसानों के साथ हल्का विधायक अमित सिहाग ने राष्ट्रपति को लिखे ज्ञापन पर अपने खून से हस्ताक्षर कर हरियाणा कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा को सौंपे हैं।

विधायक अमित सिहाग ने बताया कि कृषि विरोधी कानूनों को लेकर पूरे देश में भारी विरोध है, जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने इस अभियान को चला आमजन के विरोध को राष्ट्रपति के समक्ष दर्ज करवाने की मुहिम शुरू की है और कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इन हस्ताक्षरों को राष्ट्रपति को सौंपने का काम करेगी ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके।

विधायक ने कहा कि वो इस मुद्दे के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं क्योंकि ये कानून किसान, मजदूर विरोधी है और उनके डैथ वॉरंट के रूप में काम करेंगे। इसी कारण उन्होंने अपने ख़ून से हस्ताक्षर कर इस अभियान के माध्यम से अपनी भावना प्रकट की है। सिहाग ने कहा कि आज हर वर्ग सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर है जिससे एक बात साफ है कि या तो सरकार को अपनी नीतियों को बदलना होगा अथवा ये नीतियां ही सरकार के पतन का कारण बनेंगी।

15594 किसानों ने हस्ताक्षर कर कहा, किसी भी कीमत पर नहीं चाहिए नए कानून
डबवाली हल्का में कांग्रेसी विधायक की ओर से चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में सबसे बड़े और राजनीतिक गांव चौटाला, अबूबशहर, गंगा, गोरीवाला, चोरमार, देसू जोधा, गांव डबवाली सहित सभी गांवों से बड़ी संख्या में 15594 किसानों ने हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए सभी किसानों ने कहा कि उन्हें किसी भी कीमत पर नए कानून नहीं चाहिए। ये कानून किसानों के हितकारी साबित होने वाले नहीं है और ऐसे कानून नहीं चाहिए। इसकी बजाय किसान किसानों को पूरी सुविधाएं और कर्ज मुक्त करने की ओर कदम उठाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Y6us7

ADD











Pages