बीड़ फार्म में स्थित सरकारी बाग को लेकर एक युवक हरि राम से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर 18 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना एक नवंबर की है, लेकिन अनफिट होने के कारण पुलिस हरि राम के बयान दर्ज नहीं कर सकी। बुधवार को फिट होने पर पुलिस ने उसके बयान लिए और मामला दर्ज किया।
पुलिस को दिए बयान में हरि राम ने कहा कि लेखराज ने एक सरकारी बाग बीड़ फार्म में करीब 40 एकड़ का बोली पर छुड़वाया था। इसकी लीज मार्च 2021 तक है। वह उस बाग की देखरेख करता है। बाग को कुछ और लोग ठेके पर छुड़वाना चाहते थे। हरि राम ने कहा कि सुंदर व अन्य लोग एक नवंबर को उसके पीछे लग गए।
गाड़ी सुंदर चला रहा था। एक अन्य के हाथ में अवैध हथियार पिस्तौलनुमा था। गाड़ी की खिड़की से निकाल कर उसकी मोटर साइकिल के आगे गाड़ी लगाकर रुकवा लिया। सुंदर ने हाथ में ली गंडासी पैर पर बाईं तरफ मारी। बाद में उसके हाथों और पांवों पर वार किए गए। दो लोगों को आता देख सभी लोग फरार हो गए। पुलिस ने हरि राम के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388V8Dz