सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट भगत सिंह रोड पर नगर परिषद द्वारा बनवाई गई कंकरीट की सड़क को जन स्वास्थ्य विभाग ने कई जगह खोद से दिया। नगर परिषद ने पिछले साल डेढ़ करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया था। अब जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की लीकेज पकड़ने के लिए पांच जगह से खोद डाला। बजरंग आश्रम के साथ वाली गली में भी पेयजल लाइन के लिए ब्लॉक स्कोर उखाड़ दिया गया।
नगर परिषद की बिना अनुमति के कार्य किया गया। भगत सिंह रोड का निर्माण कार्य पिछले वर्ष भी हुआ था। अब जनस्वास्थ्य विभाग ने यहां पर पीला पंजा चलाकर रोड को पांच जगह से उखाड़ फेंका है। सब्जी मंडी के मुख्य गेट के सामने से इस रोड के एक बड़े हिस्से को उखाड़ा गया। उसके बाद इस पूरे रोड पर पांच जगह से उखाड़ दिया। इस को लेकर दुकानदारों में रोष देखने को मिला। जनस्वास्थ्य विभाग का कहना है कि क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायतें आ रही थी। इसे लेकर लाइन में लीकेज ढूंढी जा रही है। इसको लेकर यह कार्य चल रहा है। इसलिए जगह जगह से उसको खोद के लीकेज प्वॉइंट ढूंढना पड़ रहा है।
नगर परिषद का कहना है कि उनसे बिना किसी अनुमति लिए व बिना कोई जानकारी दिए ही यह कार्य शुरू कर दिया गया। इसको लेकर परिषद ने जन स्वास्थ्य विभाग को नोटिस भेजने की बात कही। इसके अलावा बजरंग आश्रम के साथ वाली गली में भी जनस्वास्थ्य विभाग ने पेवर ब्लॉक को उखाड़ फेंके। यहां पर पेयजल लाइन के लिए यह ब्लॉक उखाड़ दी गई। परिषद द्वारा यहां पर डेढ़ वर्ष पहले ही यह ब्लॉक बिछाई गई थी। इसके अलावा शहर में कई ऐसी जगह है जहां पर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह का कार्य किया जा रहा है।
परिषद के अनुसार उनसे किसी भी तरह की कोई अनुमति नहीं ली जाती। निर्माण के समय डाली थी लाइन
भगत सिंह रोड का निर्माण पिछले वर्ष हुआ था। इस रोड का निर्माण काफी मशक्कत के बाद हुआ था। यहां पर सीसी रोड बनाया गया था। इस रोड के दुकानदारों द्वारा लंबे समय तक रोड के निर्माण के लिए आवाज उठाई गयी। इस रोड के निर्माण से ठीक पहले स्टे लग गया था। बाद में स्टे हटने पर इस रोड का निर्माण शुरू हुआ। रोड के निर्माण से पहले जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां पर पेयजल लाइन डाली गई थी। पेयजल लाइन 1 वर्ष के अंदर ही लीकेज हो गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eosak8