हुडा ने नई ऑटो मार्केट में 19 दुकानें खाली कराईं, 6 गिराईं - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 4 November 2020

हुडा ने नई ऑटो मार्केट में 19 दुकानें खाली कराईं, 6 गिराईं

नई ऑटो मार्केट में बनी दुकानों पर हुडा ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 दुकानों को खाली कराया और 6 पर पीला पंजा चला दिया। कार्रवाई होते देख कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान निकाल लिया। कई दुकानदारों ने त्यौहार की दुहाई देते हुए दुकानें खाली करने के लिए कुछ समय मांगा, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। हुडा ने इससे पहले अगस्त में दुकानों पर कार्रवाई की थी।

इसके बाद अब फिर से बची हुई है दुकानों पर करवाई की है। नई ऑटो मार्केट की जगह पुरानी दुकानों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। हुडा के एसडीओ राजपाल ढिल्लों, जेई संजय सोनी, जेई अनूप बूरा कार्रवाई के लिए आए। कार्रवाई के लिए हुडा के एसडीओ गुलशन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

कार्रवाई काली देवी रोड पर भिवानी रोड से शुरू की गई। यहां सड़क किनारे नई ऑटो मार्केट में बनी दुकानों को गिराना शुरू किया गया। कार्रवाई होता देख कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया। दुकानदारों ने दुकानों को शिफ्ट करने के लिए 1 हफ्ते का समय मांगा। त्यौहारी सीजन की दुहाई दी। अधिकारियों द्वारा उन्हें समय नहीं दिया गया और कहा कि पहले कई बार समय दिया जा चुका है। शाम होने तक विभाग ने कार्रवाई करते हुए 19 दुकानों को पूरी तरीके से खाली करवा लिया। छह दुकानों पर पीला पंजा चलाया गया।

तीन खोखे हटाए गए, 10 दुकानों को पूरी तरह से खाली करवा दिया गया। विभाग के अनुसार नई ऑटो मार्केट में 50 के आसपास अवैध रूप से बनी हुई दुकानें हैं। भिवानी, तोशाम रोड व हाईवे के किनारे यह दुकानें हैं। काफी दुकानदारों को नई ऑटो मार्केट में दुकानें अलाट की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने कहा कि नई ऑटो मार्केट की जगह दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए भी पहले कई बार कहा जा चुका है। लेकिन अभी तक सभी दुकानदारों ने वहां से कब्जा हटाना शुरू नहीं किया। जिस पर विभाग ने यह कार्रवाई शुरू करी। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में यहां पर अवैध रूप से बनी अन्य दुकानों को हटा दिया जाएगा।

2003 में बनी थी मार्केट, 2016 में मनोहरलाल ने अलॉटमेंट पूरी करने के दिए थे आदेश

अभी ऑटो कारोबार गांधी मार्केट के अलावा जीटी रोड, तोशाम रोड अन्य मार्गों पर चलता है। इस स्थान पर मार्केट बनाने के लिए 2003 में इनेलो सरकार ने नई ऑटो मार्केट बनाने का फैसला किया। कांग्रेस सरकार में कोई ध्यान नहीं दिया। 12 नवंबर 2016 को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भाजपा की विकास रैली के दौरान ऑटो मार्केट की अलाटमेंट 31 दिसंबर 2016 तक पूरी करने की घोषणा की। उस पर विभाग द्वारा काम तो किया, लेकिन अलाटमेंट नहीं हो पाई। हुडा द्वारा वहां से अवैध कब्जाधारियों को हटाया गया। लेकिन अलाटमेंट का काम ठंडे बस्ते में जाने पर फिर से अवैध कब्जे हो गए। पहले यहां पर परिषद द्वारा कचरा भी डाला जाता रहा। तब से ही ऑटो मार्केट के कारोबारियों द्वारा यहां रेट अधिक होने की बात कही गई। ऑटो कारोबारियों द्वारा रेट कम करने की मांग की। बाद में रेट 47 हजार 600 मीटर तक कम किया गया।

19 दुकानें खाली हो चुकी हैं। शाम होने पर कार्रवाई बीच में रोकनी पड़ी। कुछ दुकान नहीं रहती है जिन्हें आगामी दिनों में खाली करवा लिया जाएगा। दुकानदारों को कई बार नोटिस दिए गए। अब दुकान खाली न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ऑटो मार्केट में दुकानों के निर्माण कार्य का काम चल रहा है। -अनूप बूरा, जेइ, हुडा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Huda vacates 19 shops in new auto market, downsize 6


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Gzw9xS

ADD











Pages