नेशनल और राजकीय महिला कॉलेज में स्नातक की 211 सीटें खाली - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 4 November 2020

नेशनल और राजकीय महिला कॉलेज में स्नातक की 211 सीटें खाली

स्नातक कक्षाओं के लिए कॉलेजों में गुरुवार को अंतिम फिजिकल काउंसलिंग होगी। फिजिकल काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए‌ विद्यार्थी संबंधित कॉलेजों में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। नेशनल कॉलेज में बीए, अर्थशास्त्र ऑनर्स, बीएससी मेडिकल, नॉन मेडिकल, बीए इवनिंग व महिला कॉलेज में बीए व बीकॉम की सीटें रिक्त पड़ी हैं।

कॉलेजों ने स्नातक की रिक्त सीटों पर गुरुवार को विद्यार्थियों की अंतिम फिजिकल काउंसलिंग होगी। इसके बाद विद्यार्थियों को मौका नहीं दिया जाएगा। काउंसलिंग 2 घंटे की होगी। मौके पर ही स्टूडेंट्स को फीस भरने का लिंक दिया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स फीस भरकर दाखिला लेंगे। विद्यार्थी सुबह दस बजे से 12 बजे तक कॉलेज पहुंचकर फिजिकल काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में फिजिकल काउंसलिंग की तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर कर दी गई थी।

कॉलेजों में दाखिले के लिए रिक्त पड़ी हैं ये सीटें

राजकीय महिला कॉलेज में बीए कक्षा की 2 सीटें‌ ‌व बीकॉम की 18 सीटें फिजिकल काउंसलिंग के लिए खाली हैं। वहीं नेशनल कॉलेज की बीए की 12 सीटें, बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स की 5, बीए इवनिंग की 158 सीटें, बीएससी मेडिकल 4, बीएससी नॉन मेडिकल की सीटें फिजिकल काउंसलिंग के लिए रिक्त हैं। इसके अलावा महिला कॉलेज में बीए 428 विद्यार्थियों ने फीस भरकर दाखिला लिया है। जबकि बीकॉम में 160 सीटों में से 142 पर छात्राओं ने फीस भरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TWs5KV

ADD











Pages